ग्वालियर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। थाना करहिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्मैक तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में ग्राम श्याऊ थाना करहिया तहसील भितरवार बताया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।