नबीनगर: नेनुआ तोल गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार दंपती, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
नवीनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में 53 वर्षीय विश्वनाथ साव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुनैना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना नवीनगर-जपला मुख्य मार्ग पर नेनुआ तोल गांव के समीप हुई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास