रफीगंज: उत्तर कोयल नहर परियोजना के अधूरे कार्य को पूरा करवाने की मांग को लेकर धरनार्थियों को 530 दिन पर किया गया सम्मानित
रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में उत्तर कोयल नहर परि योजना के अधूरे कार्य को पूरा करवाने,किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर किसानों का धरना के 530 वें दिन हो गये। रविवार संध्या 5 बजे पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष प्रतिनिधी डा संजय यादव ने धरनार्थियों को सम्मानित कर हौसला बढाया। किसानों ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।