महोली: जिलाधिकारी ने महोली खंड विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Maholi, Sitapur | Apr 23, 2026 जनपद के महोली खंड विकास अधिकारी कार्यालय का जिलाधिकारी राजा गणपति आर के द्वारा बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान ब्लाक परिसर में संचालित कार्य एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों का अवलोकन किया कार्यों में तेजी लाने को लेकर जिला अधिकारी के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए गए थे।