हरदोई: भदेउरा गांव में ईंट भट्ठे पर चौकीदार को सांप ने काटा,मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत,
Hardoi, Hardoi | Aug 12, 2024 हरियावां थाना क्षेत्र के भदेउरा गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर चौकीदार को सांप ने काट लिया।इसका पता होते ही वंहा हड़कंप मच गया।आनन फानन में चौकीदार को मेडिकल कॉलेज लाया गया जंहा उसकी इलाज के दौरान मौत गई।जानकारी के मुताबिक सीतापुर जिले के बहादुरापुर निवासी विष्णु पुत्र मंशाराम 40 सालों से हरियावां थाना क्षेत्र के भदेउरा में स्थित एक ईंट भट्ठे पर चौकीदार था।