रेती मंडी में दुकानों में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
मल्टी के नीचे बनी दुकानों में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक
इंदौर। शहर के रेती मंडी क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर आग लगी वहां एक मल्टी के नीचे दुकानें संचालित हो रही थीं। अचानक दुकानों से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे मल्टी में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों और रहवासियों की मदद से भवन में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआती दौर में आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली
Indore, Indore | Jun 13, 2026