धौलपुर: सागरपाड़ा चौकी पर चंबल बजरी निकासी और परिवहन को लेकर पुलिस ने दिखाई सख्ती
घड़ियाल अभ्यारण क्षेत्र होने की वजह से चंबल नदी से बजरी निकासी पर पूरी तरह से सुप्रीम कोर्ट का प्रतिबंध है। प्रतिबंध के बाद भी मध्य प्रदेश से राजस्थान होकर उत्तर प्रदेश तक चंबल बजरी की निकासी की जा रही है। जिसे रोकने के लिए रविवार सुबह से धौलपुर पुलिस ऑपरेशन चलाए हुए है। एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में रविवार सुबह बजरी कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई