अररिया: घूरना थाना पुलिस ने पथराहा से 270 लीटर नेपाली शराब के साथ दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Mar 18, 2024 घूरना थाना पुलिस ने पथराहा से 270 लीटर नेपाली शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने दोनों शराब तस्कर के साथ दो बाइक को भी जप्त किया है. जिसे घूरना थाना पुलिस के द्वारा सोमवार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर का मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा.