अररिया: रजोखर से ₹9 लाख मूल्य के स्मैक के साथ 4 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के पास से ₹4,03,390 बरामद
Araria, Araria | Mar 18, 2024 अररिया आरएस थाना पुलिस और DIU की टीम ने रजोखर में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 60 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 4 लाख 3 हजार 390 रूपये भी बरामद किए हैं. जानकारी देते हुए एसपी अमित रंजन ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर या कार्रवाई की गई थी.