अररिया: मजगामा में एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 18, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के मजगामा में एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल बाइक सवार मदनपुर गम्हरिया वार्ड संख्या पांच निवासी कृष्ण कुमार बताएं जा रहे हैं.