इंदौर: महू नाका यातायात थाने में जप्त वाहनों में लगी आग, 10 से ज़्यादा वाहन जलकर हुए खाक
Indore, Indore | Apr 9, 2025 इंदौर के महु नाका स्थित यातायात थाने के पीछे खड़े वाहनों में अचानक से आग लग गई। जिसमें 10 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए। जिसमें समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया, नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था। क्योंकि यहां बड़ी संख्या में जप्त वाहन खड़े हुए थे। जिसमें एसीपी यातायात ने बताया कि आग लगने के बाद दमकल की टीम ने आग बढ़ने के पहले उसपर काबू पा लिया।