इंदौर: लसूडिया मोरी में तेल फैक्ट्री में आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया, शॉर्ट सर्किट बताया वजह
Indore, Indore | Apr 9, 2025 इंदौर के लसूडिया मोरी इलाके में स्थित एक तेल फैक्ट्री में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण फैक्ट्री में भारी धुंआ फैल गया, लेकिन फायर ब्रिगेड के द्वारा फोम का इस्तेमाल कर आग को नियंत्रित किया गया। जिसमें आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। हालांकि, घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।