इंदौर: बस्ती चलो अभियान के तहत मंत्री विजयवर्गीय ने प्रेम नगर बस्ती में लोगों से मुलाकात की, कांग्रेस पर कटाक्ष किया
Indore, Indore | Apr 9, 2025 इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बस्ती चलो अभियान के तहत अपनी विधानसभा एक के प्रेम नगर बस्ती में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बस्तीवासियों के हाल-चाल जाने और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। मंत्री विजयवर्गीय ने स्थानीय रहवासियों से उनकी परेशानियों पर संवाद स्थापित किया और भारतीय जनता पार्टी के विजन के बारे में जानकारी दी।