जलालगढ़: निजगेहूवां गांव में एसबीआई जलालगढ़ के द्वारा वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता और किसान चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन
वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता औऱ किसान चौपाल का कार्यक्रम निजगेहुहा गांव मे भारतीय स्टेट बैंक, जलालगढ के द्वारा आयोजित किया गया। शाखा प्रबंधक अभय कुमार और मुजजमिल सर के सकारात्मक सहयोग से संपन्न हुआ। सर्वप्रथम शाखा प्रबंधक ने सभी उपस्थित किसानों और ग्रामीणों का स्वागत किया। केसीसी ऋण और उद्यमी ऋण पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।