सुपौल: बकरीद से पहले सुपौल बड़ी ईदगाह में तैयारियां तेज, अधिकारियों ने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Supaul, Supaul | May 27, 2026 सुपौल शहर स्थित बड़ी ईदगाह में बकरीद पर्व को लेकर साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। अधिकारियों ने ईदगाह परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।