मेदिनीनगर (डालटनगंज): हरिहरगंज में युवक की धारदार हथियार और ईंट से कुचलकर हत्या, एमएमसीएच में हुआ पोस्टमार्टम
पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वैद्य बिगहा गांव के समीप आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे खाली पड़े खेत से 35 से 40 वर्ष के एक व्यक्ति का तेज धारदार हथियार और ईंट से कुचलकर हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है। घटना शुक्रवार की देर रात का प्रतीत होता है। शनिवार की सुबह जब स्थानीय पुलिस को ग्रामीणों द्वारा जब इसकी सूचना मिली तो शव की पहचान करने की कोशिश की।