अकलतरा: श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की NSS की 7 दिवसीय शिविर का शुभारंभ शहीद रुद्रप्रताप सिंह शा. उ.मा. विद्यालय में किया गया
अकलतरा क्षेत्र के बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की 7 दिवस विशेष शिविर का शुभारंभ सोनसरी के शहीद रुद्र प्रताप सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया है। 7 दिवसीय विशेष शिविर में 'नशामुक्त समाज के लिए युवा अभियान' के थीम पर आयोजन किया जा रहा है।