मीरगंज: गांव सिरोधी अंगदपुर में विगत दिनों रात में हुई लूट के मामले में SSP के आदेश पर 2 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
थाना मीरगंज के सिरोधी अंगदपुर की सुनीता ने बताया कि विगत दिनों रात में उसके घर में गांव के ही 2 व्यक्ति लूट करने के लिए घुसे और पीड़िता के कान के कुंडल, गले का मंगलसूत्र और हसली आदि छीनकर ले गए। पीड़िता ने संबंधित थाने में तहरीर दी। कोई सुनवाई नहीं होने पर उसने SSP बरेली के यहां प्रार्थना पत्र दिया। SSP के आदेश पर थाना मीरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।