मीरगंज: थाना मीरगंज की विवाहिता से अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालियों ने की मारपीट, पीड़िता की तहरीर पर ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव तिलमास की रहने वाली चन्द्र किरन की शादी हिन्दू रीति रिवाज से करीब 9 माह पहले संजय कुमार निवासी गांधी नगर उर्फ गदइया थाना केमरी तहसील मिलक जिला रामपुर के साथ ग्राम तिलमास में सम्पन्न हुई थी। शादी के 2 माह तक पीड़िता का दांपत्य जीवन खुशी के साथ व्यतीत हुआ। इसके बाद ससुराल वाले जिनमें पति, सास, ससुर व देवर हैं प्रताड़ित करने लगे।