मीरगंज: मीरगंज थाना क्षेत्र के तिलमास की पूर्वी गौटिया की विवाहिता से की गई अतिरिक्त दहेज की मांग, ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
रेखा पत्नी प्रेमपाल पुत्री राम सिंह निवासी ग्राम ठरौली थाना फरीदपुर हाल निवासी ग्राम तिलमास की पूर्वी गौटिया थाना मीरगंज से उसके ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज में एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए नकदी लाने को कहा। न लाने पर उसके साथ जमकर लात घूंसों से मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पति सहित अन्य ससुरालियों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।