शामली: शामली के कसेरवा खुर्द गांव में करंट की चपेट में आने से सास-बहू की हुई मौत, बहू ने सास को बचाने का किया प्रयास
Shamli, Shamli | Aug 1, 2026 शनिवार को आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द में ग्रामीण रोजूदीन की 85 वर्षीय मां बतूर और 45 वर्षीय पत्नी खुशनुमा के शव घर से बरामद हुए। रोजूदीन शुक्रवार रात को घेर में सोने गया था। दावा किया जा रहा है कि घर के बल्ब को बंद करने के दौरान बुजुर्ग महिला करंट की चपेट में आई, जिसे बचाने के प्रयास में बहू को भी करंट लग गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।