दुधि: म्योरपुर-बभनी में सर्पदंश से तीन लोग अचेत, एक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
म्योरपुर और बभनी विकासखंड में शुक्रवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे सर्पदंश की तीन अलग-अलग घटनाओं में एक विकलांग युवक, एक बालक और एक विवाहिता अचेत हो गए। पहली घटना बभनी थाना क्षेत्र के हथियार गांव में हुई। जहाँ 24 वर्षीय श्याम बिहारी पुत्र राज नारायण शुक्रवार रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक विषैले सर्प ने उनके पैर में डंस लिया।