बेगूसराय: लाखो थाना पुलिस ने हथियार के साथ वीडियो वायरल होने पर 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
लाखों थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो मामले में 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि लाखों थाना को सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है.