तानसेन: ईनामी बदमाश ओमकार सिकरवार गिरफ्तार, युवक के साथ की थी हैवानियत
Tansen, Gwalior | Jun 16, 2026 हजीरा पुलिस ने लंबे अरसे से फरार चल रहे शातिर बदमाश ओमकार सिकरवार को सोमवार स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।इसपर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।2 महीने पहले ओमकार और उसके साथियों ने कृष्णकांत त्यागी का अपहरण कर उसके साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दी थी।उससे 30 लाख के चेक ले लिए गए, अश्लील हरकते कर वीडियो बनाया, दिनभर अगवा करने के बाद रात में उसको छोड़ा था