रामगढ़: खेडी गांव के समीप रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, आधार कार्ड से हुई पहचान, ट्रेन से गिरने की आशंका
Ramgarh, Alwar | Jun 12, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एएसआई विजय सिंह गुर्जर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रामगढ़ से जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।