डीग: डीग के ऐतिहासिक जल महलों के संरक्षण को लेकर प्रशासन गंभीर, 20 करोड़ के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक जल महल परिसर का निरीक्षण कर वहां चल रहे संरक्षण और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परिसर में मौजूद प्रमुख भवनों—गोपाल भवन, नंद भवन, कृष्ण भवन और हरदेव भवन का अवलोकन किया और उनकी वर्तमान स्थिति का आकलन किया।