बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के डीडी पुरम में युवती के साथ छेड़खानी के मामले में 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के डीडी पुरम में होटल में खाना खाने गई युवती के साथ दबंगों द्वारा छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया गया था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द हिरासत में लेकर कार्यवाही की जाएगी।