बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर श्री दुर्गा जी धाम गली में गैर हिंदू को बेचे जा रहे प्लाट का सौदा हुआ निरस्त
थाना कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर के श्री दुर्गा जी धाम दरगईया गली में गैर हिंदू को बेचे जा रहे प्लाट का सौदा हुआ निरस्त।जिसमें क्षेत्र के विकास मेहरोत्रा ने बताया कि जैसा कि आप सभी को विदित है कि अभी कुछ दिन पूर्व ज्योति सेठ एवं उनके पुत्र करन सेठ द्वारा श्री दुर्गा जी धाम में एक प्लाट गैर-हिंदू संप्रदाय के व्यक्ति शाह खालिद को बेचने का मामला सामने आया था।