बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के महादेव सेतु पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से युवक और युवती घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मांझा नगरी में चाइनीज मांझे से स्कूटी सवार युवक-युवती कटे।युवक की गर्दन और हाथ कटा, युवती का कान कटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती।बरेली के महादेव सेतु पर स्कूटी सवार दो लोग चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। जिससे एक युवक की गर्दन और हाथ कट गया जबकि स्कूटी पर बैठी युवती का कान कट गया है। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।