बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड व IGRS की समीक्षा बैठक संपन्न, डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कलेक्ट्रेट समाहार में जिलाधिकारी मोनिका रानी के अध्यक्षता मे सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। शुक्रवार शाम को डीआईओ ने बताया कि इस दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विद्युत विभाग शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में सुधार लाकर रैंक बेहतर करें।