बहराइच: बहराइच पहुंचे प्रभारी मंत्री ने अहिल्याबाई जन्म शताब्दी कार्यक्रम में की शिरकत, वेंडिंग ज़ोन का किया उद्घाटन
शुक्रवार को बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री और जनपद बहराइच के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सांवरिया रिसोर्ट में अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में शिरकत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत के बाद नगर पालिका परिषद बहराइच की ओर से फल और सब्जी विक्रेताओं के लिए बनाए गए वेंडिंग ज़ोन का उद्घाटन किया।