धनौरा: गजरौला के मंडी धनौरा रोड पर गांव जोगीपुरा के पास कैंटर में पीछे से घुसी कार, युवती सहित 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर
गजरौला कैंटर में पीछे से कार घुसने से उसमें सवार महमूदपुर पट्टी गांव निवासी संजू और उनकी परिचित युवती की मौत हो गई। वहीं, धनौरा के कटरा मोहल्ले के अजय और ब्रजेश घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सोमवार रात करीब 10:00 बजे हुआ। महमूद पुर पट्टी गांव निवासी संजू उनकी परिचित युवती और मंडी धनौरा के कटरा मोहल्ला निवासी भी साथ में था।