लखीमपुर: लखीमपुर खीरी जिले में खण्डसारी क्रेशर बंद होने से गन्ना किसानों में मचा हाहाकार, किसान नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी जिले में खण्डसारी विभाग के अंतर्गत आने वाले क्रेशर इस सीजन में अब तक शुरू न होने से किसानों में गहरी नाराज़गी है। जहां। आज सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के जिलाध्यक्ष कुलवन्त सिंह जोशन ने कार्यकर्ताओं के साथ लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तुरंत क्रेशर चालू कराने की मांग की है।