बहराइच: कोतवाली देहात परिसर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
जनपद में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संवादपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न करने के लिए थाना परिसरों में शांति समिति की बैठकों का सिलसिला जारी है। शनिवार को कोतवाली देहात परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया इस दौरान मोहर्रम के जुलूस व ताजिया की ऊंचाई आदि के संबंध में सभी को शासन के आदेश निर्देश से अवगत कराया गया।