दतिया नगर: रेलवे पुल पर मौत को दावत देता मलबा, अंधेरे में एक के बाद एक दो बाइक सवार हादसे का शिकार।
दतिया रेलवे पुल पर फैला मलबा और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन गई हैं। शनिवार रात करीब 10:30 बजे रेलवे पुल पर एक के बाद एक दो बाइक सवार मलबे से टकराकर हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलें मलबे पर चढ़ने से अनियंत्रित हो गईं और रेलवे की बाउंड्री से जा टकराईं। हादसे में एक युवक का पैर टूट गया, जबकि दूसरा भी