शाहपुर: CHC शाहपुर का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण,कांग्रेस ने लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, एसडीएम से शिकायत
Shahpur, Betul | Apr 19, 2024 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर का लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने निरीक्षण किया। कांग्रेस ने आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाकर गुरुवार को शाहपुर एसडीएम से शिकायत की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि CHC का राज्य मंत्री ने निरीक्षण किया जो आचार संहिता का उल्लंघन है।