शाहपुर: शाहपुर में माचना नदी के पुल से बाइक सहित नदी में गिरा युवक
Shahpur, Betul | Apr 17, 2024 शाहपुर में मंगलवार को माचना नदी के पुल से एक युवक बाइक सहित नदी में गिरा गया। पुल पर रेलिंग नहीं होने के कारण युवक बाइक सहित नदी में गिरा। जिस पर स्थानीय लोगों ने युवक और बाइक को नदी से बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांका निवासी गौरीशंकर उइके कोटमी से बांका जा रहा था। इसी दौरान शाहपुर में माचना नदी के पुल से बाइक सहित नदी में गिर गया।