शाहपुर: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पहुंचे शाहपुर, अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Shahpur, Betul | Apr 18, 2024 लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल बुधवार रात करीब 9.30 बजे शाहपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने मरीजों से चर्चा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली इसके साथ ही उन्होंने बीएमओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।