बेरो: बेड़ो प्रखंड के बारीडीह में राम कृष्ण मिशन ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया, कंबल भी वितरित किए गए
Bero, Ranchi | Feb 25, 2025 प्रखंड स्थित के बारीडीह पाड़हा मैदान में मंगलवार कि संध्या लगभग 6:00 बजे रामकृष्ण मिशन के द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 100 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उनको जरूरत के अनुसार दवा का भी वितरण किया गया। वहीं शिविर में 80 किसानों के बीच कंबल का वितरण किया गया।