बेरो: जामटोली रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर के पास बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
Bero, Ranchi | Feb 24, 2025 बेड़ो के जामटोली रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के समीप सोमवार की रात्रि 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवकों ने स्कुटी से जा रहे दिव्यांग 56 वर्षीय बेड़ो निवासी व्यवसायी कमलेश लाल खन्ना को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया।