बनमनखी: श्रावणी महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक
बनमनखी। अनुमंडल मुख्यालय से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध धीमेश्वर धाम बाबा उग्रेशनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले राजकीय श्रावणी महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ प्रमोद कुमार ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मंदिर समिति के सदस्यों