जखनिया: मजदूर दिवस पर जखनियां में श्रमिकों का हुजूम गरजा, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील का किया घेराव
गाजीपुर के जखनियां में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर श्रमिकों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के बैनर तले सैकड़ों मजदूरों ने रेलवे स्टेशन से तहसील मुख्यालय तक विशाल जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे तक चले धरने के बाद मजदूरों ने 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।