सिवनी मालवा: गेहूं खरीदी की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, तहसील परिसर में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सिवनी मालवा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। सोमवार दोपहर 12 बजे एसडीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार नितिन झोड़ को सौंपा। ज्ञापन में गेहूं उपार्जन (खरीदी) से संबंधित गंभीर परेशानियों का उल्लेख किया गया है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि स्लॉट बुकिंग व्यवस्था ठीक से काम नहीं कर रही है। इसके कारण किसानों को अपनी उप