केिशनपुर: किशनपुर थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, नशेड़ियों और अपराधियों पर रहेगी नजर
स्थानीय थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की है। इसी कड़ी में किशनपुर थाना की पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। जो थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। कल होली है और रमजान भी चल रहा है। ऐसे में हुड़दंगियों और नशेड़ियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।