केिशनपुर: आसनपुर कुपहा में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवक की मौत, NH-27 पर दर्दनाक हादसा
किशनपुर थाना क्षेत्र में अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आसनपुर कुपहा रेलवे स्टेशन के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (एनएच-27) पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही किशनपुर थाना की पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।