खंडवा: धूप में खेलते-खेलते हुई मौत: पानी पीते ही 15 साल के किशोर के मुंह-नाक से निकला खून, गांव में मातम
खंडवा जिले के राजनिय पोखर गांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां धूप में खेल रहे पंद्रह वर्षीय किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हरिओम बसंत तिरोले घर के पास गली में खेल रहा था। इसी दौरान उसने पानी पिया, जिसके बाद अचानक नाक और मुंह से झाग और खून निकलने लगा। देखते ही देखते किशोर शांत हो गया और परिजन घबराकर उसे जिल