सिमडेगा: सिमडेगा डीसी ने समाहरणालय से मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता हेतु रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के द्वारा सोमवार को शाम 4:00 बजे मादक पदार्थों के विरुद्ध जन जागरूकता हेतु रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय से रवाना किया ।मौके पर उन्होंने कहा कि सामाजिक प्रयास और जन जागरूकता से ही समझ में नशे के उपयोग को रोका जा सकता है। इसके लिए सामाजिक स्तर से सभी लोगों को प्रयास करने की बात कही। मौके पर कई अधिकारी भी उपस्थित थे।