हज़ारीबाग: बिहार चुनाव के बीच झारखंड में झामुमो का सदस्यता अभियान तेज़
बिहार चुनाव के बीच झारखंड में झामुमो सक्रिय बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच झामुमो ने संगठन मजबूत करने पर जोर दिया है। हजारीबाग के रसूलीगंज में सदस्यता अभियान चला, जिसमें सैकड़ों लोगों ने पार्टी जॉइन की। कमलनयन सिंह ने कहा कि झामुमो जनसेवा को प्राथमिकता दे रही है। रामा सोनी व दीपक राय ने बताया कि पार्टी महागठबंधन संग दमखम से चुनाव मैदान में उतरेगी।