छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में कोर्ट परिसर के पास 23 वर्षीय युवक केके गुप्ता की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने युवक पर चाकू से कई वार किए और गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही इस घटना की जानकारी आज 24 मई दोपहर करीब 11:30 बजे मिली है।