🩸 विश्व रक्तदाता दिवस 2026 🩸
जिला चिकित्सालय सूरजपुर में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी एवं कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायी संदेश दिया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया तथा मानवता की सेवा के इस महाअभियान को सफल बनाया।
रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करता है।
आइए संकल्प लें— नियमित रक्तदान करें, जीवन बचाएं।
#WorldBloodDonorDay2026 #DonateBloodSaveLives #रक्तदान_महादान #BloodDonation #redcross
@chhattisgarhcmo
@vishnudeosai @dpr.chhattisgarh @healthcggov